Uttar Pradesh News: गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी तो होगा व्यापक आंदोलन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के बदायूं से जिलाअध्यक्ष अजीत यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार (8 जून) को गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। महंगाई के मुद्दे पर शुरू हुए प्रदर्शन पर अब जमकर सियासत हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस बढ़ती कीमतों को लेकर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के उसहैत कस्बे में विरोध किया गया। उन्होंन केंद्र सरकार पर आम आदमी की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और नारेबाजी भी की।
विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने जिलाध्यक्ष अजीत यादव सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को उसहैत थाने ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। कांग्रेस नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि अगर महंगाई और गैस की कीमतों में और वृद्धि हुई तो हम और बड़ा व्यापक आंदोलन करेंगे।
विपक्षी 'इंडिया' (I.N.D.I.A.) गठबंधन की सोमवार (8 जून) को मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में 23 राजनीतिक दल शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य देश के वर्तमान राजनीतिक हालात, बेरोजगारी, महंगाई, और परीक्षाओं (NEET-CBSE) में कथित गड़बड़ियों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में 5 सूत्रीय एजेंडा तय किया गया, जिसमें महंगाई के खिलाफ सामूहिक प्रदर्शन और केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग शामिल है।
Created On :   8 Jun 2026 11:18 PM IST












