West Bengal Politics: टीएमसी के बागी सांसदों पर गरजी महुआ मोइत्रा, BJP टिकट पर चुनाव लड़ने की दी चुनौती

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा ने इन एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के बागी सांसदों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब टीएमसी के 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन दिया है।
यह भी पढ़े -इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद BJP की आई पहली प्रतिक्रिया, विपक्षी नेताओं की मीटिंग पर कसा तंज
बागी सांसदों को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद टीएमसी के टिकट पर लड़े थे और लोकसभा पहुंचे थे। जनता ने उन्हें एनडीए के लिए नहीं जीताया, बल्कि टीएमसी के लिए वोट दिया था। उन्होंने आगे कहा कि उन लोगों ने अपने निजी फायदे के लिए राजनीतिक रुख बदल दिया है। इसके लिए उन्हें सीधे भाजपा में शामिल होना चाहिए था।
यह भी पढ़े -ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, NDA को दिया समर्थन
BJP टिकट पर चुनाव लड़कर दिखाए
टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि अगर कोई नेता भाजपा में शामिल होना चाहता है तो उसे पहले अपनी लोकसभा की कुर्सी छोड़ने पड़ेगी। इसके बाद बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर समर्थन हासिक करना चाहिए। इसके साथ ही चुनौती दी और कहा कि इसके बाद उन्हें पता चलेगा कि जनता वास्तव में किसके साथ है।
यूसुफ पठान का नाम लेकर उठाया सवाल
महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान का नाम लेकर सवाल उठाया कि क्या वह इस वजह से दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाया है? उन्होंने आगे कहा कि यूसुफ पठान ने भारत के लिए क्रिकेट खेला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस इलाके के लोगों ने उन्हें जीताया है, उनके प्रति उन्हें जिम्मेदारी निभानी चाहिए। टीएमसी सांसद ने अपने संदेश में कहा कि जनता के विश्वास का सम्मान करना चाहिए और राजनीतिक फैसले लेते समय साहस एवं जवाबदेही दिखानी होगी।
Created On :   8 Jun 2026 9:33 PM IST












