TMC Crisis: ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, NDA को दिया समर्थन

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्हें एक बाद के एक सियासी झटके लग रहे हैं। एक तरफ जहां, शिक्षा समेत कई घोटालों में भतीजे अभिषेक बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। वहीं पार्टी के 80 में से 58 विधायक विधानसभा में अपना अलग गुट बना चुके हैं। विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी ममता का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। पार्टी के 20 लोकसभा सांसद बागी हो गए हैं, उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सत्ताधारी एनडीए का सहयोगी बनने की इच्छा जाहिर की है।
यह भी पढ़े -ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC सांसद सुखेंदु शेखर ने दिया इस्तीफा, बैठक से पहले सौंपा त्यागपत्र
एनडीए को करेंगे सपोर्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पार्टी के सांसद काकोली घोष दस्तीदार का कहना है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर हुई मीटिंग के बाद उन समेत 20 सांसदों ने एनडीए को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को स्वीकार करते हैं और साथ ही ऐसा मानते हैं कि उनका राजनीतिक भविष्य एनडीए के साथ अधिक सुरक्षित है। इस बैठक में काकोली घोष, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, असित मल, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और प्रसून बनर्जी समेत अन्य सांसद मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में व्यस्त थीं ममता, इधर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे TMC नेता, सुवेंदु अधिकारी भी रहे मौजूद
राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
आज सुबह ही पार्टी के सीनियर नेता सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, साथ ही पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएसी की हार की वजह ममता का अराजक शासन रहा है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में ममता बनर्जी की आलोचना और बीजेपी की तारीफ की थी। बता दें कि सुखेंदु का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 2029 तक था। उनके इस्तीफा देने पर सीट खाली हो गई है, जिस पर अगले 6 महीने के भीतर चुनाव होगा।
Created On :   8 Jun 2026 5:28 PM IST












