INDIA Block Meeting: विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, 25 हो या 50 दल वे प्रधानमंत्री का मुकाबला नहीं कर सकते

डिजिटल डेस्क, पटना। देश की राजधानी नई दिल्ली में 'इंडिया' (I.N.D.I.A.) गठबंधन की सोमवार (8 जून) को मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में 23 राजनीतिक दल शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य देश के वर्तमान राजनीतिक हालात, बेरोजगारी, महंगाई, और परीक्षाओं (NEET-CBSE) में कथित गड़बड़ियों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैठक पर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।
गिरिराज सिंह ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे क्या कहेंगे, 25 नहीं वे 50 दलों को मिला लें, ये लोग वंशवाद के पोषक हैं। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटा उपमुख्यमंत्री, राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता, गांधी परिवार से निकलेंगे नहीं कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला नहीं कर सकती।"
'सत्ता के बिना नहीं रह सकते, मुंगेरीलाल के
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा, "वे ऐसे ही बूथ कैप्चर करना चाहते हैं जैसे उनके पिताजी करते थे? वह जमाना अब गया। ये लोग वंशवादी हैं, सत्ता के बिना रह नहीं सकते इसलिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।"
गिरिराज सिंह ने 20 TMC सांसदों के बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने की खबरों पर कहा, "ये सांसद और विधायक भी अपना भविष्य देख रहे होंगे… जनता हिसाब लेना चाहती है। टीएमसी अब खत्म हो चुकी है। टीएमसी का नामों-निशान नहीं है, इसलिए डूबती जहाज पर कौन बैठेगा?"
Created On :   9 Jun 2026 12:56 AM IST












