Rohini Acharya: जो अपनी झूठी धौंस...सुनील सिंह को MLC उम्मीदवार बनाए जाने पर रोहिणी आचार्य ने दी तीखी प्रतिक्रिया

जो अपनी झूठी धौंस...सुनील सिंह को MLC उम्मीदवार बनाए जाने पर रोहिणी आचार्य ने दी तीखी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधान परिषद चुनाव में एक सीट पर आरजेडी पार्टी के नेता सुनील सिंह ने सोमवार (8 जून) को नामांकन दाखिल किया। इस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जाहिर की है। आपको बता दें, इसके पहले भी सुनील सिंह MLC रह चुके हैं एक बार फिर से उन्हें ही पार्टी ने मौका दिया है।

वे लिखती हैं, "गुटबाजी, भीतरघात, विश्वासघात, मक्कारी जिसकी फितरत, विरोधियों से जिसकी मिलीभगत, नजदीकियों की बात बताकर उगाही-वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को सामने बिठाकर बहन-बेटियों के बारे में ओछी-अमर्यादित बातें है करता, उसको कैसे "उसके" ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जी ने सौंपी?"

रोहिणी आचार्य का कहना है, "पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित, जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं, यादव, दलित, पिछड़े व वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ व युवा लोग हैं। ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है।"

बिहार विधान परिषद चुनाव में एक उम्मीदवार को सीधे जीत दर्ज करने के लिए लगभग 25 विधायकों (MLAs) के समर्थन की जरूरत होती है।

Created On :   9 Jun 2026 1:24 AM IST

Tags

Next Story