Bihar Politics: बिहार में RJD को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए

बिहार में RJD को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए
बिहार एमएलसी चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने सोमवार (8 जून) को इस्तीफा दे दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार एमएलसी चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने सोमवार (8 जून) को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधिक करते हुए कहा कि वे आरजेडी छोड़ रहे हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने ने बिहार विधान परिषद चुनाव का टिकट नहीं मिलना बताया है।

RJD ने किसे बनाया उम्मीदवार?

आरजेडी ने एमएलसी पद के लिए सुनील सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद सोमवार को सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया और इधर, शिवचंद्र ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगे थे।

RJD में कब शामिल हुए शिवचंद्र?

शिवचंद्र ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वह पार्टी के साथ 1990 से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने पार्टी के हर निर्देशों का पालन किया भी किया है। उन्होंने बताया, "आरजेडी ने हमें सम्मना दिया, लालू-तेजस्वी को बधाई देते हैं, लेकिन जिस तरीके से मैंने तीन-चार दिन से अपनी जिंदगी को बिताया है।" इतना कहते हुए वह रोने लग गए।

आरजेडी ने की नाइंसाफी

पूर्व मंत्री का आगे कहना है, "हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। तीन दिन से हमारे समाज के लोग पटना में आकर होटल में हैं। ये लोग भी आहत हुए हैं। मैं आज आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं।"

सभी पदों से दिया इस्तीफा

शिवचंद्र राम ने अपनी तरफ से स्पष्ट करते हुए कहा कि वो पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। उनको पूछा गया है कि भविष्य में आपकी राजनीति क्या होगी? इस पर उनका कहा है कि आगे जो भी फैसला लिया जाएगा, इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण खुलकर नहीं बताया है, लेकिन इशारों में बता दिया कि एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से वो नाजार दिखाई दिए।

Created On :   8 Jun 2026 8:13 PM IST

Tags

Next Story