India Block Meeting: थलापति विजय की पार्टी TVK ने इंडिया गठबंधन से क्यों बनाई दूरी? ये हैं तीन बड़ी वजह

थलापति विजय की पार्टी TVK ने इंडिया गठबंधन से क्यों बनाई दूरी? ये हैं तीन बड़ी वजह
नई दिल्ली में सोमवार (8 जून 2026) को इंडिया ब्लॉक के 23 विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) शामिल नहीं हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार (8 जून 2026) को इंडिया ब्लॉक के 23 विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) शामिल नहीं हुई। जबकि टीवीके विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों की सहयोगी बनी हुई है। टीवीके के मीटिंग में शामिल नहीं होने पर कई तरह के राजनीतिक सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक जानकार जो तमिलनाडु और इंडी गठबंधन की रणनीति को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं उनके हिसाब से ऐसी कई वजहें हैं जो जिसके कारण जोसेफ विजय की पार्टी ने मीटिंग से दूरी बनाई। दिल्ली की बैठक से दूरी बनाने की कुल 5 संभावित वजहें हो सकती है।

इंडी गठबंधन ने क्यों बुलाई मीटिंग?

विपक्षी दल इंडी गठबंधन की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के खिलाफ संसदीय रणनीति बनाना था। टीवीके की पार्टी का इंडी गठबंधन की बैठक में नहीं शामिल होने का सबसे बड़ी यह भी वजह हो सकती है कि अभी उसके पास लोकसभा और राज्यसभा में एक भी सांसद नहीं हैं।

INDIA अलायंस केंद्र सरकार की नीतियों और संसदीय रणनीतियों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी, इसलिए टीवीके शामिल नहीं हुई है।

अभी टीवीके इंडिआ ब्लॉक का हिस्सा नहीं

टीवीके अभी तक इंडिया ब्लॉक में औपचारिक रूप से शामिल भी नहीं हुई है। सोमवार की बैठक का मुख्य कारण बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की हार की वजह से हो रही है। अब इसमें पश्चिम एशिया संकट और देश की अर्थव्यवस्था भी जुड़ चुकी है।

तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा की होने की वजह से कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई और मुस्लिम लीग जैसे दलों ने सी जोसेफ विजय की सरकार को समर्थन दिया और यह फिलहाल स्थानीय दलों का पूरी तरह से लोकल मैनेजमेंट है।

कांग्रेस ने टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन किया था इसलिए डीएमके इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से दूरी बनाई।

अगर टीवीके इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बन जाती है तो भविष्य में उसके राजनीतिक विकल्प सीमित हो सकते हैं। वह (टीवीके) स्वतंत्र रणनीति अपना कर मुद्दों के आधार पर अपनी राजनीति आगे बढ़ा सकती है।

Created On :   8 Jun 2026 6:21 PM IST

Tags

Next Story