Abhijeet Dipke Slapped Watch: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर बरसे थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान फाउंडर अभिजीत डीपके पर युवकों ने थप्पड़ बरसा दिए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़े -गौशालाओं को लेकर धर्मपाल सिंह का बड़ा एक्शन प्लान, अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे करने का अल्टीमेटम
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को युवक ने मारा थप्पड़
थप्पड़ मारने वाले युवक ने अभिजीत दीपके को जिहादी मानसिकता वाला बताया। आरोपी का कहना है कि ये (कॉकरोच जनता पार्टी) देश के लोगों को बिना मतलब बरगला रहे हैं। आरोपी ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकरों से कहा कि मैं जयपुर से हूं, राष्ट्रवादी हूं और किसी पार्टी से मेरा कोई वास्ता नहीं है।
बता दें, जयपुर के शहीद स्मारक में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सीजेपीआई ने नीट प्रश्न मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़े -आवास, इलाज, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामलों में केशव प्रसाद मौर्य ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
जयपुर में सीजेपी ने नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन
इस संबंध में रविवार को दीपक बलियान ने कहा था, "यह प्रदर्शन युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और आम जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिनमें बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा क्षेत्र में कथित अनियमितताएं, भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य जनहित के मुद्दे शामिल हैं।"
कार्यक्रम के दौरान पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका, और कई अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं, पार्टी ने राज्य के निवासियों, छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों का समर्थन करते हुए इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।
Created On :   15 Jun 2026 6:03 PM IST











