भीषण सड़क हादसा: महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं से भरा पिकअप गहरे कुएं में गिरा, 14 लोगों की मौत, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं से भरा पिकअप गहरे कुएं में गिरा, 14 लोगों की मौत, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
महाराष्ट्र से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। पंढरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। पंढरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत एवं बचाव टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घटना पर अधिकारियों ने क्या कहा?

सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके के लिए स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की गाड़ियां निकली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में गिरी पिकअप वैन और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस घटना पर अधिकारियों ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए है। वहीं, बाकी शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल होना बताए गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंढरपुर के दर्शन करने के लिए एक पिकअप से पहुंचे थे। लेकिन रास्ते में ड्राइवर ने वाहन पर अपना कंट्रोल खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थिति गहरे गाई में पलट गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए वाहन में खचाखच श्रद्धालुओं से भरा था। इसलिए ज्यादा लोगों के मारे जाने की संख्या सामने आई है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने इस घटना पर बताया कि मारे गए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घायल हुए लोगों को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस भीषण हादसे की वजह से इलाके में मातम परस गया है।

Created On :   14 Jun 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story