Maharashtra Politics: 'ऑपरेशन टाइगर' पर गरजे संजय राउत, BJP पर कसा तंज, नेताओं को लेकर की सख्त टिप्पणी

ऑपरेशन टाइगर पर गरजे संजय राउत, BJP पर कसा तंज, नेताओं को लेकर की सख्त टिप्पणी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को उद्धव गुट के सांसदों की अहम बैठक हुई। ये बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई थी, जब राज्य में भाजपा के कथित ऑपरेशन टाइगर की चर्चा तेजी से हो रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को उद्धव गुट के सांसदों की अहम बैठक हुई। ये बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई थी, जब राज्य में भाजपा के कथित ऑपरेशन टाइगर की चर्चा तेजी से हो रही है। इसके बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन टाइगर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि जिस दिन शिवसेना यूबीटी की सत्ता में वापसी होगी, उसी दिन से बीजेपी नहीं बच पाएगी। उसके साथ ही उनका कहना है कि पार्टी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे और उनके नेता घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

ऑपरेशन टाइगर पर तीखी प्रतिक्रिया

संजय राउत ने कहा, "जिस दिन हमारी सत्ता आएगी, उस दिन बीजेपी नहीं बचेगी। हम उसे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे और उनके नेताओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।" ये बयान उन्होंने ऑपरेशन टाइगर को लेकर दिया है। इसके साथ ही मातोश्री में बुलाई गई इस मीटिंग को लेकर कहा, "आज पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाई है, जो एक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया है। जिस तरह विधायकों की बैठकें होती हैं, उसी तरह आज सांसदों की बैठक बुलाई गई है। हमारे सभी सांसद बैठक में उपस्थित रहेंगे। जो सांसद किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जोड़ा जाएगा और उनसे चर्चा की जाएगी।"

शिवसेना यूबीटी में अटकलें?

उद्धव गुट सांसद ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर की चर्चा तो पिछले दो सालों से हो रही है, लेकिन अभी तक ऐसे किसी ऑपरेशन को अंजाम नहीं दिया गया है। हालिया दिनों में राज्य की सियासत में इस ऑपरेशन की चर्चा काफी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके तहत उद्धव गुट के कुछ सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो जाएंगे। इसकी प्रकार के अटकलें राज्य में काफी तेज हो गई है। हालांकि, रविवार को बुलाई गई मीटिंग में पार्टी के 9 सांसदों में से 8 सांसद मौजूद रहे, जबकि एक सांसद अनुपस्थित रहे।

Created On :   14 Jun 2026 4:18 PM IST

Tags

Next Story