Ayushman Bharat-Jan Aushadhi schemes.: पीएम मोदी बोले 12 सालों में स्वाथ्य सेवाएं हुई बेहतर, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजनाओं से लोगों को पहुंचा लांभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार पिछले 12 सालों से देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचा रही है। इसी बीच पीएम मोदी ने रविवार (14 जून) को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सरकार आगे भी ऐसी इस तरह की पहल जारी रखेगी।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार को इस बात पर गर्व है कि ‘‘भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लिए जाना जाता है, जो समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है।’’
पीएम मोदी ने कहा हम पिछले बारह सालों से भारत को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में लगे हैं। सरकार सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम ने कहा हमने लोगों के लिए औषधि परियोजना स्टेंट और घुटने की सर्जरी को किफायती बनाया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है।
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के विशेष मौका
‘माईगोव इंडिया’ के अनुसार, एक मजबूत स्वास्थ्य देखभाल तंत्र की शुरुआत अधिक चिकित्सकों, बेहतर प्रशिक्षण और मेडिकल शिक्षा तक व्यापक पहुंच से होती है। ‘माईगोव इंडिया’ पर बताया गया, “इन वर्षों में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोगों को अपने घर के पास ही मौके मिले हैं, यहां तक कि उन इलाकों में भी जहां पहले ऐसे संस्थान नहीं थे। इसका नतीजा यह है कि कुशल स्वास्थ्य देखभाल पेशवर की एक बड़ी संख्या तैयार हो रही है, जो एक स्वस्थ भारत की सेवा के लिए तैयार है।”
Created On :   15 Jun 2026 12:48 AM IST












