West Bengal Politics: 'TMC को नहीं, बल्कि वोट देने वाले मतदाताओं को दिखा धोखा' टीएमसी के बागी सांसदों पर कुणाल घोष ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में पिछले कुछ दिनों से टूट की खबरें सामने आ रही थी, जिन पर अब विराम लगने के संकेत मिले हैं। रविवार को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एनडीए को समर्थन देने वाले एक क्षेत्रिय दल में विलय की बात कही है। इस पर अब टीएमसी विधायक कुणाल घोष का बयान सामने आया है। उन्होंने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता को धोखा दिया है।
यह भी पढ़े -नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद, NDA को समर्थन देने का किया ऐलान
भाजपा विरोध?
कुणला घोष का कहना है कि वो सभी सांसद निर्दलीय नहीं चुने गए थे, बल्कि टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर लड़े और चुनाव जीते। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने उनको वोट दिए है, वे भाजपा विरोधी है। अब वह एनडीए में शामिल हो रहे हैं और टीएमसी को नहीं, बल्कि सभी वोटर्स को धोखा दे रहे हैं, जिन्होंने उन्हें वोट डालकर सांसद बनाया है।
यह भी पढ़े -भाजपा का अस्तित्व खत्म करने की बात कहने वाले विपक्ष को जनता गंभीरता से नहीं लेती मनन कुमार मिश्रा
इस पार्टी के साथ कर सकते हैं विलय
टीएमसी विधायक ने आगे कहा कि इस बात पर चर्चा हो रही है कि कांग्रेस के बागी गुट एक उत्तर पूर्व की पार्टी के साथ जाने का विचार कर रहे हैं, जो पार्टी फिलहाल एनडीए का हिस्सा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्र बताते हैं कि त्रिपुरा की नेशनल नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में टीएमसी के ये 20 बाकी सांसद विलय की योजना बना रहे हैं। शताब्दी राय कहते हैं कि वो नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी के साथ विलय कर रहे हैं।
Created On :   14 Jun 2026 11:16 PM IST













