Maharashtra Politics: ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच उद्धव गुट की अहम बैठक, 9 सांसदों में से इतने हुए शामिल, क्या हुई चर्चा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच महाराष्ट में शिवसेना (उद्धव गुट) की अहम बैठक गई। यह मीटिंग रविवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने मुंबई स्थित आवास 'मातोश्री' में रखी है। जिसमें पार्टी के सभी सांसद शामिल होंगे। उनका यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब राज्य की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा काफी हो रही है। इन सबके बीच अटकलें लगाई जा रही है कि उद्धव गुट के कुछ सांसद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -प्रणित मोरे विवाद पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी वीडियो की जांच के आदेश
एक सांसद अनुपस्थित
इस बैठक को लेकर शिवसेना उद्धव गुट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा की जाएगी और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी बातचीत होनी है। उनका कहना है कि इन अटकलों के बाद पार्टी प्रमुख ने सभी संसदों को एकसाथ बुलाया है, ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके और नया फैसला लेने में किसी को कोई परेशानी न हो। इस मीटिंग में पार्टी के 9 में से 8 सांसद शामिल हुए थे, जबकि परभणी सांसद संजय जाधव नहीं पहुंचे थे।
यह भी पढ़े -सरकार ने समाज के शोषित, वंचित और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए रामदास आठवले
ये सांसद मीटिंग में हुए शामिल
मातोश्री में बुलाई गई बैठक में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, इसमें चार सांसद शारीरिक रूप से हिस्सा बने, जबकि चार सांसद ऑनलाइन माध्यम से इसमें शामिल हुए। मातोश्री में चार सांसद पहुंचे थे, उनका नाम अरविंद सावंत (दक्षिण मुंबई), अनिल देसाई (मुंबई दक्षिण मध्य), राजाभाऊ वाजे (नासिक) और संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व) बताया जा रहा है। वहीं, जो सांसद ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए थे उनके नाम संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) और ओमराजे निंबालकर (धाराशिव) और नागेश पाटिल अष्टीकर (हिंगोली) है। इस मीटिंग में संजय जाधव अनुपस्थिति रहे इससे राजनीति अटकलों को और हवा मिल जाती है, क्योंकि वो हाल में हुए पार्टी के कुछ कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दिए थे।
Created On :   14 Jun 2026 3:51 PM IST













