Bungee Jumping Accident: बंजी जंपिंग करने आई युवती को बिना रस्सी बांधे फेंका, 130 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत, खौफनाक घटना का VIDEO वायरल

बंजी जंपिंग करने आई युवती को बिना रस्सी बांधे फेंका, 130 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत, खौफनाक घटना का VIDEO वायरल
बहुत से लोगों को एडवेंचर करने का शौक होता है। लेकिन, कईयों के लिए यही शौक मौत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ ब्राजील की 21 साल की युवती रोड्रिग्स डी फ्रेटास के साथ हुआ है। वह रोमांचक जंप का अनुभव लेने पहुंची थी लेकिन उसे क्या पता था कि यह सफर उसके जीवन का अंतिम सफर बन जाएगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बहुत से लोगों को एडवेंचर करने का शौक होता है। लेकिन, कईयों के लिए यही शौक मौत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ ब्राजील की 21 साल की युवती रोड्रिग्स डी फ्रेटास के साथ हुआ है। वह रोमांचक जंप का अनुभव लेने पहुंची थी लेकिन उसे क्या पता था कि यह सफर उसके जीवन का अंतिम सफर बन जाएगा।

हादसे का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में बंजी जंपिंग के दौरान एक हादसे में रोड्रिग्स डी फ्रेटास की दर्दनाक मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित बंजी जंपिंग एक्टिविटी में हिस्सा लेने गई थी। आरोप है कि कर्मचारियों ने उसे बिना सेफ्टी रोप लगाए बिना ही पुल से छलांग लगवा दी, जिससे वह 130 फीट (40 मीटर) गहरी खाई में जा गिरी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि बंजी जंप कराने वाले कर्मचारी रोड्रिग्स को पुल के करीब ले जाते हैं और नीचे की तरफ फेंक देते हैं। जैसे ही वो उसे नीचे छोड़ते हैं वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं - "रोप... रोप..." लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसका जिम्मेदार कौन है? इसका पता लगाने में जुटी हैं।

हादसे से पहले किया था पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे से कुछ समय पहले युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उसने तस्वीरें शेयर कर मजाकिया अंदाज में लिखा था, 'आखिर कौन उन्हें पुल से कूदने दे रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ युवती के मंगेतर भी वहां मौजूद थे।

वहीं युवती की मौत के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। लोग इन एक्टिविटीज के दौरान सुरक्षा नियमों को और ज्यादा कड़े बनाने की डिमांड कर रहे हैं। क्योंकि कई बार केवल कुछ सेंकड की लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी छीन लेती है।

Created On :   14 Jun 2026 4:29 PM IST

Tags

Next Story