समंदर में रेस्क्यू ऑपरेशन: ओमान तट के पास भारतीय लोगों से भरी डूबने लगी नाव, अमेरिकी नौसेना ने भेजा अलर्ट, भारत ने इन देशों के साथ मिलकर चलाया संयुक्त बचाव अभियान

डिजिटल डेस्क, मस्कट। ओमान तट के पास से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 14 भारतीय नागरिकों से भरी एक नाव रविवार को समंदर में डूबने लगी। इसके बाद इन नागरिकों की भारती नौसेना, अमेरिकी नौसेना और एक व्यापारिक जहाज ने सहायता के लिए अभियान चलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाव ओमान के रस अल हद से करीब 80 समुद्री मील पूर्व में फंस गई थी। इसके तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान की शुरुआत की गई।
ऐसे शुरू किया बचाव अभियान
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी रविवार को सबसे पहले अमेरिकी नौसेना को मिली थी। इसके बाद उसने तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को अलर्ट भेजा। ये सूचना मिलते ही मौके के लिए टीमें निकल गई और संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अमेरिकी नौसेना ने समुद्र में लाइफ राफ्ट (जीवनरक्षक नाव) गिराई और इस पूरे अभियान की देखरेख की। नाव के डूबने की स्थिति बनाने के बाद इस जीनवरक्षक नाव पर सभी लोग सवार हो गए।
यह भी पढ़े -'अमेरिकी सैन्य हमलों पर कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि वो...' भारतीय नाविकों की मौत पर PM मोदी पर गरजे राहुल गांधी
भारत पहुंचने वाले जहाज ने की मदद
इस बचाव अभियान के पास से सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे वाला एक व्यापारिक एमवी अली 9 जहाज गुजर रहा था। इस दौरान उसने में इस अभियान में सहायता की। ये जहाज सोहार से मुंबई की तरफ बढ़ रहा था। अमेरिकी पी-8 विमान की अपील पर जहाज को संकटग्रस्त नाव की तरफ भेजा गया, ताकि यात्रियों को मदद मिल सके। अधिकारियों ने आगे बताया कि इस नाव में सभी 14 भारतीय नागरिक सवार थे। उन्होंने बताया कि इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव
बताते चलें कि अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी में स्थित समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संकट गहराया हुआ है। इसके बाद यहां पर व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले की खबरें सामने आई है। इस मार्ग में कभी ईरान व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है तो कभी अमेरिकी सेना टारगेट कर रही है। इस वजह से जहाजों की आवाजाही बहुत कम हो गई।
Created On :   14 Jun 2026 5:54 PM IST












