'समंदर में हत्या!': 'अमेरिकी सैन्य हमलों पर कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि वो...' भारतीय नाविकों की मौत पर PM मोदी पर गरजे राहुल गांधी

अमेरिकी सैन्य हमलों पर कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि वो... भारतीय नाविकों की मौत पर PM मोदी पर गरजे राहुल गांधी
ओमान तट के पास समुद्री में तीन भारतीय नाविकों की अमेरिकी सैन्य हमलों में मौत हो गई है। इस पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान तट के पास समुद्री में तीन भारतीय नाविकों की अमेरिकी सैन्य हमलों में मौत हो गई है। इस पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इस हमले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर तंज कहा है। उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइजड प्रधानमंत्री हो गए हैं।

PM मोदी पर गरजे

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि समंदर में तीन दिनों में तीन जहाजों पर हमले हुए हैं। इसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। लेकिन इस घटना में हमारे देश के प्रधानमंत्री एक शब्द तक नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी ताकत भारत के लोगों की हत्या करती है तो इस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। लेकिन इस पर उन्होंने एक शब्द तक नहीं बोला है।

G-7 सम्मेलन पर क्या बोले?

राहुल गांधी का कहना है कि अगले हफ्ते जी-7 की बैठक होने वाली है। ये भारतीय नाविकों की हत्या के कुछ ही दिनों बाद होने वाले है, लेकिन पीएम मोदी वहां पर मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और फिर समझौता कर लगेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ये सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन उन तीन लोगों के लिए उनके पास कहने को कुछ शब्द ही नहीं है। साथ ही कहा कि कॉम्प्रोमाइजड पीएम भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते हैं। ऐसे इसलिए कि जिन्होंने उनकी जान ली है, उन्हें नाराज करने की न तो उनमें हिम्मत और न ही ताकत है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूत को किया तलब

इन हमलों के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाया है और भारत में स्थिति अमेरिका के कार्यकारी राजदूत जैशने मीक्स को तलब किया है। इस दौरान वो मंत्रालय में करीब 45 मिनट तक रूके। इसके बाद यहां से वो निकल गए। वहीं, गुरुवार को 20 भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज पर तीसरा हमला हुआ है। ये घटना पिछले चार दिनों में तीसरी है।

Created On :   12 Jun 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story