Israel attacks Hezbollah: अमेरिका-ईरान शांति समझौते के पहले इजरायल का बड़ा एक्शन, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के पहले इजरायल का बड़ा एक्शन, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आज यानि रविवार को समझौता होने की बात कही गई है। इस बीच इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आज यानि रविवार को समझौता होने की बात कही गई है। इस बीच इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला किया है। आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) का कहना है कि हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया।

क्या बोले नेतन्याहू?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हमने बेरूत के दाहिया इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। इज़राइल अपनी जमीन पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगा।' इससे कुछ दिनों पहले भी इजरायल ने बेरूत पर हमला किया था। इसके ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमला किया था।

ताजा हमलों को लेकर इजरायल पीएम ऑफिस की ओर से कहा गया कि हिज्बुल्लाह ने इजरायल के उत्तरी इलाकों पर हमले किए थे, इस वजह से हमने जवाबी कार्रवाई की।

अमेरिका-ईरान डील पर पड़ेगा असर

इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील पर बातचीत चल रही है। दोनों देश युद्ध विराम हो जाए, इसकी कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन, ईरान के मुताबिक जब तक इजरायल लेबनान पर हमले बंद नहीं करता, तब तक वह किसी समझौते को नहीं मानेगा। ऐसे में इजरायल के लेबनान पर हमले से अमेरिका-ईरान की पीस डील पर बुरा असर पड़ सकता है।

पीस डील पर ईरान में बवाल

उधर, अमेरिका के साथ संभावित पीस डील को लेकर ईरान में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। कट्टरपंथी गुट रूढ़िवादी नेता इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर डील होती है तो यह ईरान का अमेरिका के सामने झुकना होगा। इसके साथ ही जंग में जो ईरान ने हासिल किया वह भी खत्म हो जाएगा।

Created On :   14 Jun 2026 7:11 PM IST

Tags

Next Story