मिडिल ईस्ट संघर्ष: इजरायली पीएम ने ट्रंप को दी नसीहत! अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ इजरायल को भी दी थी ये चेतावनी

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर इजरायल और ईरान के हमलों से जंग की स्थिति बन गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। इस चेतनावी पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नसीहत देते हुए एक बयान जारी किया है। बताते चलें कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग पर शांति समझौता हो गया था। इसके करीब 2 महीने बाद दोनों देशों ने फिर से हमले शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़े -भारत से महज 1600 किमी दूर, हिंद महासागर के इस द्वीप को खरीदना चाहते हैं ट्रंप, मुंह मांगी रकम चुकाने को तैयार! जानें क्यों है जरूरी?
ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा था?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि इजरायल और ईरान दोनों देश तत्काल सीजफायर चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने दोनों देशों को तुरंत गोलीबारी रोकने की नसीहत दी थी। न्यूज एजेंसी एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में नेतन्याहू के हवाले से बताया कि इजरायल को ईरान के खिलाफ रक्षा करने का पूरा हक हैं। उनका कहना है, "हमने अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को साफ तौर पर बता दिया है कि इजरायल क पास ईरान के खिलाफ किसी भी समय अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। भले ही ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इस पर आपत्ति जताई हो।"
तुरंत संघर्ष हो
इजरायली पीएम ने बताया कि इजरायल को अपनी आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, ट्रंप ने बताया, "इजरायल और ईरान दोनों तुरंत संघर्ष विराम चाहते हैं। शांति को लेकर अंतिम बातचीत आगे बढ़ रही है, बस मूर्खता या अज्ञानता शांति की राह में बाधा न बने। अंतिम समझौता होने तक नाकेबंदी (ब्लॉकेड) पूरी तरह लागू रहेगी और प्रभावी बनी रहेगी। चीजें तेजी से आगे बढ़नी चाहिए।"
ब्रिटिश पीएम ने दी सलाह
ईरान ने रविवार को इजरायल पर कई मिसाइलें दागी थी। इस कार्रवाई को लेकर तेहरान ने बताया था कि इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले करके सीजफायर का उल्लंघन किया है। इन हमलों पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि पश्चिम एशिया में सभी पक्षों को सीजफायर के समझौते पर वापस लौटने की बहुत जरूरत है।
Created On :   9 Jun 2026 12:28 AM IST











