Tension in Pakistan: पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK में बढ़ा तनाव, ब्रिटेन के विदेश मंत्री को वहां के 30 से ज्यादा सांसदों ने लिखी चिट्ठी, इस्लामाबाद ने दिया जवाब

पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK में बढ़ा तनाव, ब्रिटेन के विदेश मंत्री को वहां के 30 से ज्यादा सांसदों ने लिखी चिट्ठी, इस्लामाबाद ने दिया जवाब
ब्रिटेन के 30 से ज्यादा सांसदों के समूह ने पाकिस्तान के खिलाफ चिंता जाहिर की है। इस पर इस्लामाबाद भड़क गया है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। ब्रिटेन के 30 से ज्यादा सांसदों के समूह ने पाकिस्तान के खिलाफ चिंता जाहिर की है। इस पर इस्लामाबाद भड़क गया है और सोमवार को एक बयान में कहा कि वो अपने सांसदों और वहां पर रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों को ऐलान करने से रोके। उसने आगे दावा करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर दिए गए बयान की अनदेखी करता है।

पाकिस्तान ने ब्रिटेन की चिंता पर क्या कहा?

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमने ब्रिटेन में प्रवासी समुदाय के कुछ लोगों की जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई गैर-जिम्मेदाराना और अधूरी जानकारी पर आधारित टिप्पणियों को गंभीर चिंता के साथ नोट किया है।" मंत्रालय ने आगे संबंधित लोगों को पाकिस्तान और पीओके के मामले को अपना अंदरूनी मामला करार दिया है। इसके साथ ही कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उसने आगे कहा कि पाकिस्तान मूल के लोग जहां पर रहते हैं, उन्हें वहीं के विकास पर ध्यान देने की जरूरत है।

ब्रिटेन के सांसदों के समूह ने क्या कहा?

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्म-कश्मीर (PoK) में मानवाधिकार उल्लंघनों की बात कही है। इन सांसदों के अगुवाई लेबर पार्टी के सांसद इमरान हुसैन ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री यवेट कूपर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि पीओके में स्चार सेवाएं रोक दी गई है, गिरफ्तारियां भी बढ़ने लगी है। इन पर उन्होंने चिंता जाहिर की है।

पत्र में सांसद ने क्या लिखा?

इस पत्र में सांसद इमरान हुसैन ने अपने विदेश मंत्री से अनुरोध किया कि वो इस मसले पर पाकिस्तान से स्पष्ट करने को कहें। इसके साथ ही इलाके में तनाव कम करने के लिए उचीत दबाव बनाए। इन्ही मामलों की वजह से ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी मूल के लोगों और मानवाधिक समर्थकों के बीच चिंता पैदा हो गई है।

Created On :   8 Jun 2026 10:04 PM IST

Tags

Next Story