Dubai Road accident: दुबई में खड़े ट्रक से जा टकराई मिनी बस, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक भारतीय भी शामिल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दुबई में हुए एक रोड एक्सीडेंट में 7 भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। घटना एमिरेट्स रोड पर सोमवार को हुई। दुबई पुलिस की अभी तक हुई जांच के मुताबिक, एक ट्रक खराबी आने के चलते बीच सड़क पर ही बंद होकर रुक गया। पीछे से आ रही मिनीबस के ड्राइवर ने सुरक्षित दूरी नहीं रखी और ट्रक से जाकर भिड़ गई। इस घटना पर दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस हादसे में भारतीय मजदूर की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उनके अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने घायल भारतीयों से मुलाकात की और कहा कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर तरह की मदद मुहैया करा रहे हैं।
यह भी पढ़े -विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला स्टील लीक होने से 8 मजदूर की दर्दनाक मौत, कई घायल
हादसे पर दुबई पुलिस ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सालेम ने बताया, 'बस में सवार 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 लोगों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 4 अन्य मामूली रूप से घायल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।' टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस के परखच्चे उड़ गए।
उन्होंने आगे बताया, 'इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच गंभीर और चार मामूली रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुबई पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क के बीच में गाड़ी रोकना एक गंभीर अपराध है। इसके लिए ड्राइवर पर 1,000 दिरहम (AED) का भारी जुर्माना लगाया जाता है और उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर 6 ब्लैक ट्रैफिक पॉइंट्स दर्ज किए जाते हैं।
Created On :   8 Jun 2026 11:31 PM IST












