पीओके में भारी तनाव: इंटरनेट सेवाएं बंद, प्रदर्शकारियों ने सेना के जवानों को कब्जे में लिया, वर्दी निकालकर चौक पर टांगी

इंटरनेट सेवाएं बंद, प्रदर्शकारियों ने सेना के जवानों को कब्जे में लिया, वर्दी निकालकर चौक पर टांगी
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दोबारा बगावत के सूर देखने को मिले हैं। अवामी एक्शन कमेटी के बैनर तले पूरे पीओके में रविवार को बंद और प्रदर्शन किया था।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दोबारा बगावत के सूर देखने को मिले हैं। अवामी एक्शन कमेटी के बैनर तले पूरे पीओके में रविवार को बंद और प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोमवार को लंदन में स्थित पाकिस्तानी अच्चायोग के बाहर पीओके के मूलनिवासियों ने पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना वापस जाओं जैसे नारे भी गूंजे। बताया जा रहा है कि रावलकोट में सेना और रेंजर्स ने आम लोगों पर गोलियां चलाई।

कितने लोगों की हुई मौत?

रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक रावलकोट में हुई गोलीबारी में 26 लोगों की जान जाने की खबर मिली है, जबकि 190 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश लोगों के शरीर पर पैलेट गन के छर्रों के निशान दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके इतर सोशल मीडिया पर कई वीडियों मौजूद है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस गोलीबारी में 100 से 150 लोग मारे गए हैं।

सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का आम लोगों ने डट कर सामना किया है। इस दौरान लोगों ने अपने बचाव में पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके की पुलिस के टिम्बर पर डंडों से अटैक किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही लोगों ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम को याद दिलाते हुए 3 पाकिस्तानी रेंजर्स को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाकर चौक पर टांग दिया है।

शुक्रवार को पूरे पीओके में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है और अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसे रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना उतर आई है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव देखने को मिला है।

Created On :   8 Jun 2026 11:06 PM IST

Tags

Next Story