मिडिल ईस्ट संघर्ष: पश्चिम एशिया में हमलों के बाद ईरानी राष्ट्रपति ने दिया बयान, देश की जनता से की ये अपील

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद भी सोमवार सुबह से ही फिर से हमले शुरू हो गए हैं। इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशाकियन ने कड़ा और सख्त बयान दिया है। उनका कहना है कि तेहरान अपने देश की जनता के हितों और सुरक्षा के लिए किसी के सामने कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने आगे कहा कि अपने लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखना पहले स्थान पर है। उनका यह भी कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े -भारत से महज 1600 किमी दूर, हिंद महासागर के इस द्वीप को खरीदना चाहते हैं ट्रंप, मुंह मांगी रकम चुकाने को तैयार! जानें क्यों है जरूरी?
कूटनीति और रक्षा देश की ताकत
ईरानी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि कूटनीति और रक्षा ये दोनों किसी भी देश की ताकत का हिस्सा होते हैं। साथ ही बताया कि ईरान ने कभी भी अपने रक्षा मोर्चे को छोड़ा है और न ही बातचीत के मार्ग को बंद किया है। उन्होंने बताया कि उनका देश एक साथ सुरक्षा और संवाद दोनों को महत्व दिया है।
मसूद ने जनता से की अपील
मसूद पेजेशाकियन ने अपने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि एकजुट रहे। इससे ताकत, समझदारी और धैर्य को ज्यादा बल मिलता है और कहा कि ईरान इस कठिन समय में भी सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएगा। उन्होंने जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि कहा कि देश में मौजूदा चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। साथ कहा कि हर परिस्थितियों में राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जाएगी। ईरानी राष्ट्रपति का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव गहराता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि ईरान और इजरायल दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।
Created On :   8 Jun 2026 10:31 PM IST












