ईरान और इजरायल के बीच सैन्य कार्रवाई: हमले में ओमान के तट पर व्यापारिक जहाज क्षतिग्रस्त होने की खबर, 24 भारतीय नाविक फंसे

डिजिटल डेस्क, मस्कट। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को करीब दो महीने बीत गए हैं। इसके बाद अब इजरायल और ईरान के बीच हमले शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन हमलों में ओमान के तट के पास एक व्यापारिक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे, जो फंसे हुए हैं। वहीं, ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने हमले को लेकर एक बयान जारी किया है। बताते चलें कि दोनों देशों के बीच ये हमले ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की शर्तों पर फाइनल हस्ताक्षर होने की खबरें सामने आई थीं।
IRGC ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले का किया दावा
ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA ने अपनी रिपोर्ट में आईआरजीसी के हवाले से बताया कि तेहरान ने ये हमला लेबनान में इजरायली सैन्य ने हिज्बुल्लाह पर किए गए हमलों के जवाब में किया है। इससे पहले भी ईरान कई बार दावा कर चुका है कि अगर इजरायली हमले बंद नहीं हुए तो वह हमला करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए हैं। इसको लेकर आईआरजीसी ने दावा किया कि इन इलाकों में हुए विस्फोट इजरायल ने एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों से किए हैं।
यह भी पढ़े -यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इजराइली जहाजों पर किए हमले, प्रतिबंध लगाने की घोषणा की
हमलों के बाद भारत सरकार सक्रिय
भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्य यूनियन ऑफ इंडिया ने दावा करते हुए बताया कि ओमान की तट पर क्षतिग्रस्त हुए जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। इसके साथ ही उन्हें बचाने के लिए तत्काल सहायता का अनुरोध किया।
वहीं, पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार सक्रिय हो गई है। भारत ने अपने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने इस आदेश में बताया कि ईरान की यात्रा किसी हाल में नहीं करें। इसके साथ ही वहां मौजूद नागरिकों को जितनी जल्दी हो सके ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
Created On :   8 Jun 2026 5:15 PM IST











