Philippines Earthquake: 32 मौतें, 200 से ज्यादा घायल, 100 से ज्यादा झटके...7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, दहशत में लोग

32 मौतें, 200 से ज्यादा घायल, 100 से ज्यादा झटके...7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, दहशत में लोग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप और सुनामी से भारी तबाही हुई है। 32 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया जिससे कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में था। तेज झटकों से दुकानें, दफ्तर और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगह दीवारों में दरारें आ गईं और कुछ इमारतें आंशिक रूप से गिर गईं। बताया जा रहा है कि भूकंप के बाद भी100 झटके महसूस किए गए। इस आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान जनरल सैंटोस में

जानकारी के मुताबिक, जनरल सैंटोस शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। कई इमारतों में दरारें आईं, कुछ छोटे भवन आंशिक रूप से गिर गए और एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। यहां 7 लोगों की मौत हुई और करीब 130 लोग घायल हुए हैं।

सुनामी और आफ्टरशॉक से बढ़ी चिंता

भूकंप के बाद 1.4 मीटर ऊंची सुनामी की लहर भी उठी। इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी चेतावनी जारी की थी जिसे बाद में हटा लिया गया। सुबह तक 138 आफ्टरशॉक महसूस किए गए।

कई इलाकों में जान-माल का नुकसान

दक्षिण कोटाबाटो, दावाओ ऑक्सिडेंटल और बालुत द्वीप समेत अन्य इलाकों में 9 लोगों की मौत हुई। कई लोग मलबे, भूस्खलन और एक क्षतिग्रस्त मस्जिद की चपेट में आए। कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

सरकार ने शुरू किया राहत अभियान

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सभी सरकारी एजेंसियों को तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्कूलों में भी 100 से अधिक छात्र घायल बताए जा रहे हैं और कुछ बच्चे डर के चलते बेहोश हो गए।

Created On :   8 Jun 2026 5:34 PM IST

Tags

Next Story