Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला स्टील लीक होने से 8 मजदूर की दर्दनाक मौत, कई घायल

विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला स्टील लीक होने से 8 मजदूर की दर्दनाक मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। वाइजैग स्टील प्लांट में बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हो गए।

डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। वाइजैग स्टील प्लांट में बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई मजदूर बुरी तरह घायल हो गए।

सामने आई घटना की वजह!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि पिघला हुआ स्टील ले जाने वाले लैडल में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे पिघला हुआ स्टील बाहर फैल गया। हादसे के बाद दहशत फैल गई, जिससे वहां मौजूद मजदूर और अधिकारी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। इसी दौरान कुछ मजदूर पिघले हुए स्टील के संपर्क में आ गए, जिनमें से कई की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में साइट पर मौजूद कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं रिसाव के बाद आग लगने की भी बात सामने आई है, जिससे कुछ मजदूरों के यूनिट के अंदर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, बचाव कार्य जारी है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल हुए मजदूरें के बेहतर इलाज कराए जाने का आदेश दिया। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने भी स्टील प्लांट में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली।

Created On :   8 Jun 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story