PM Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लगा बड़ा झटका, सरकार ने घटाई सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या, अब 9 की जगह केवल 4 मिलेंगे

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम उज्जवाला योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने योजना के अंतर्गत सलाना मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
क्यों लिया फैसला?
सरकार ने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान-अमेरिका जंग की वजह से एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लिया है। जंग की वजह से वैश्विक स्तर पर एलपीजी की कीमतों में 46 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि योजना के लाभार्थियों को हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। जैसे कि एमपी की राजधानी भोपाल में एलपीजी सिलेंडर 947 रुपये में मिलता है तो उज्जवला योजना के तरह यह 647 का पड़ेगा। 300 रुपये की राशि सरकार सीधे उनके बैक खाते में ट्रांसफर कर देती है।
2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं की मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया गया था। योजना की शुरुआत में लाभार्थियों को 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर हर साल मिलते थे। पिछले साल सरकार ने इनकी संख्या घटाकर 9 कर दी गई थी। अब दोबारा बड़ी कटौती करते हुए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 4 कर दी गई है। बता दें कि भारत में वर्तमान में 10.5 करोड़ से ज्यादा उज्जवाला कनेक्शन हैं।
भारत में सबसे कम एलपीजी दाम - सरकार
रविवार को सरकार ने एलपीजी के दाम में 29 रुपये की बढोतरी की। बढ़ती हुई कीमतों के बीच सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय परिवारों को सबसे सस्ती कुकिंग गैस मिल रही है। देश में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत पड़ोसी देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसी एडवांस इकोनॉमी के मुकाबले काफी कम है।
Created On :   8 Jun 2026 9:15 PM IST






