Congress Target Central Government: नाविकों की हत्या पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, USA अफसोस की बजाय दे रहा धमकी मोदी क्यों हैं मौन?

नाविकों की हत्या पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, USA अफसोस की बजाय दे रहा धमकी मोदी क्यों हैं मौन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने यूएसए सहित मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा अमेरिका ने हमारे 3 भारतीय नाविकों की हत्या कर दी और केंद्र सरकार मौन है। यूएसए इन हत्याओं पर अफसोस जताने की बजाय धमकी दे रहा है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को अमेरिका से मांफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने कहा दो देशों के जंग के बीच अगर किसी तीसरे देश पर हमला करता है तो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानून बना है। पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई और भारत ने बिलकुल भी तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी।

यूएस के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आलोचना की है। उन्होंने तीन भारतीय नाविकों की मौत हो जाने पर भी उन्होंने सहानुभूति नहीं दिखाई। मनीष तिवारी ने जयशंकर से हुई बातचीत का विवरण सार्वजनिक करने की बात कही और भारत का पक्ष स्पष्ट करने का आग्रह किया।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 नाविकों की मौत पर केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोने ने कहा कि तीन नाविकों के लापता होने की खबर थी, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। उनके शव भारत लाए जाएंगे। बता दें, होर्मुज सबसे बिजी समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कमर्शियल शिपिंग (वाणिज्यिक जहाजों) के खिलाफ इस तरह की घातक और हिंसक सैन्य कार्रवाई को किसी भी तरह सही (justified) नहीं ठहराया जा सकता।

Created On :   14 Jun 2026 6:50 PM IST

Tags

Next Story