US Iran Tension: तारीख कंफर्म, 4 महीने के बाद ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, यहां देखें पूरी डिटेल्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अगले महीने 4 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इसके बाद 9 जुलाई को ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद की रजा इमाम मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
यह भी पढ़े -अब मैदान पर एक नहीं..दो रघुवंशी उड़ाएंगे गर्दा, वैभव की राह पर चला छोटा भाई अशीर्वाद, ठोका पहला शतक
अगले महीने अयातुल्ला अली खामेनेई का होगा अंतिम संस्कार
बता दें, 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके चार महीने से ज्यादा समय के बाद अब उनके अंतिम संस्कार आयोजित किया जा रहा है।
ईरान के कमेटी फॉर द कमेमोरेशन ऑफ द एसेन्शन ऑफ द मुजाहिद शहीद इमाम की ओर से शनिवार को अली खामेनेई की अंतिम संस्कार का पूरा ऑफिशियल कार्यक्रम जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी तेहरान, कोम और मशहद में पांच दिनों तक चलने वाला अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े -निकहत जरीन मां थीं बॉक्सर बनने के खिलाफ, समाज की तोड़ी बेड़ियां, दो बार विश्व चैंपियन बन रचा इतिहास
ईरान की कमेटी ने जारी किया अंतिम संस्कार का शेड्यूल
कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, तेहरान में 4 और 5 जुलाई को विदाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 6 जुलाई को तेहरान में शवयात्रा निकाली जाएगी। 7 जुलाई को पवित्र शहर में अंतिम संस्कार का जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद आखिरी में 9 जुलाई को मशहद में भी अंतिम संस्कार का जुलूस निकालने के बाद रजा इमाम मस्जिद में शव को दफनाया जाएगा।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के शव के साथ परिवार के उन चार अन्य सदस्यों को भी सुपुर्द-ए-खान किया जाएगा। यह सभी लोग इजराइल-ईरान हमले में मारे गए थे। इनमें डॉ. मिसबाह अल-हुडा बाकेरी कनी, सैय्यिदा बुशरा हुसैनी खामेनेई, जहरा हद्दाद आदेल और जहरा मोहम्मदी गोलपाएगनी का नाम शामिल है। लेकिन, पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का मूल रूप से अंतिम संस्कार 4 मार्च, 2026 को किया जाना था।
Created On :   13 Jun 2026 10:45 PM IST












