मिडिल ईस्ट संघर्ष: 'अब हमला नहीं होना चाहिए' लेबनान में हुए इजरायली अटैक पर ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। इजरायल ने रविवार को लेबनान पर बम गिराए थे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हमले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसे ये हमला नहीं करना चाहिए था। इजरायल ने ये हमला ऐसे समय पर किया हा, जब ट्रंप ने कहा था कि रविवार को ईरान युद्ध पर समझौता होने वाला है। इसकी पुष्टि पाकिस्तान ने भी की थी। बताते चलें कि इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए हैं। वहीं, इजरायल की इस कार्रवाई पर ईरान को गुस्सा आ गया है और ये डील टूट सकती है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान शांति समझौते के पहले इजरायल का बड़ा एक्शन, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला
मौजूदा समय में तीन पक्ष
इस पूरे मामले में तीन पक्ष बताए जा रहे हैं। पहला यह है कि इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। वहीं दूसरा हिज्बुल्लाह लेबनान का एक आतंकी संगठन है और ईरान इसका सबसे बड़ा दोस्त है। ईरान इस संगठन की हर संभव मदद करता है, जैसे पैसे देना, हथियार और ट्रैनिंग देने का काम करता है। वहीं, तीसरा मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान एक बड़ी शांति डील की बात कर रहे हैं।
ट्रंप ने इस हमले पर क्या कहा?
इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कहना है कि रविवार सुबह बेरूत पर हमला हुआ है, जो नहीं होना चाहिए था। खासतौर पर ऐसे समय पर नहीं करना था, जब दोनों देशों शांति डील के बेहत करीब है। ट्रंप का मानना है कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का पूरा हक है, लेकिन जिस हमले के जवाब में उसने यह कदम उठाया है, वह बहुत छोटा है। उस हमले में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ है।
इजरायल को चेतावनी भरे लहजे में क्या कहा?
ट्रंप न इजरायल को सीधे चेतावनी भरे लहजें में कहा कि लेबनान में अब कोई हमला नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही हिज्बुल्लाह को भी यह कहा कि इजरायल में कोई भी टारगेट नहीं होना चाहिए। इससे एक लंबी और अच्छी शांति की शुरुआत हो सकती है, जिसे बर्बाद नहीं करे।
ईरान ने दी चेतावनी
बेरूत पर हुए हमले के बाद ईरान ने बहुत गुस्से भरे अंदाज में बयान जारी किया है। ईरान सेना के डिप्टी कमांडर ने कहा कि लेबनान हुई इजरायल की इस कार्रवाई का जवाब दिए बिना नहीं रहेंगे।
Created On :   14 Jun 2026 9:56 PM IST












