होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: भारतीय नाविकों वाले जहाज पर चौथा हमला, अमेरिकी नौसेना की चौकसी में दिया अंजाम! क्रू सदस्यों की कैसी है हालत?

भारतीय नाविकों वाले जहाज पर चौथा हमला, अमेरिकी नौसेना की चौकसी में दिया अंजाम! क्रू सदस्यों की कैसी है हालत?
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता फाइनल स्टेज में पहुंचने की खबरें लगातार मिल रही है। इस बीच समंदर में लगातार भारती नाविकों वाले जहजों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हमले हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता फाइनल स्टेज में पहुंचने की खबरें लगातार मिल रही है। इस बीच समंदर में लगातार भारती नाविकों वाले जहजों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हमले हो रहे हैं। समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में चौथें जहाज को निशाना बनाया गया है। ये हमला हांगकांग के झंडे वाले तेल और रसायन टैंकर बोकेम मरेंगो पर 12-13 जून की राज ड्रोन से किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे जहाज को भारतीय नाविक की संचालित कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इस जहाज को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अमेरिकी नौसेना की निगरानी में हमला!

हांगकांग के झंडे वाले इस जहाज के चलाने की जिम्मेदारी एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के पास है। वहीं, बोकेम मरेंगो शिप पर काम करने वाले सभी नाविक भारतीय थे। जिस रास्ते से ये जहाज निकल रहा था, उसकी सुरक्षा अमेरिकी NCAGS कर रहा है। यानी इसकी निगरानी अमेरिकी नौसेना कर रही थी। इसके बाद भी 12 और 13 जून की दरमियानी रात एक मानवरहित ड्रोन से इस जहाज पर निशाना बनाया गया।

जहाज को कितना हुआ नुकसान?

इस हमले में बोकेम मरेंगो जहाज के तीन हिस्सो को नुकसान पहुंचा है। शिप के नंबर-1 और नंबर-2 पोर्ट वाटर बैलास्ट टैंक क्षतिग्रस्त हुआ है। ये टैंक जहाज के लिए अहम होता है और इसमें पानी भरकर शिप का संतुलन बनाया जाता है। नंबर-2 पोर्ट कार्गो टैंक को नुकसान पहुंचा है। ये वह जगह होती है, जिसमें तेल या रसायन रखा होता है। हालांकि, इस हमले के बाद भी ये जहाज पानी में डूबा नहीं और अपनी आगे की यात्रा जारी रखी।

गौरतलब है कि भारतीय नाविकों वाले इसको मिलाकर चौथा हमला है। इससे पहले तीन जहाजों पर हमले हो चुके हैं। जिस पर भारत कड़ा विरोध भी जता चुका है। इतना ही नहीं अमेरिकी सेना भी हमले की जिम्मेदारी ले चुकी है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की पीछे ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

Created On :   14 Jun 2026 10:38 PM IST

Tags

Next Story