AI171 Crash Anniversary: जीवित बचने वाले एक मात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश का एक साल बाद भी घटना की डरावनी यादों से छलका दर्द

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज ही के दिन 12 जून 2025 को ठीक एक साल पहले गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया का विमान हादसा हुआ था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें विमान में सवार 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे, जबकि 19 लोग जमीन पर मौजूद थे जिनकी मौत मलबे की चपेट में आने से हुई।
यह भी पढ़े -अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक साल बाद पीड़ितों के परिजनों का छलका दर्द, अपनों को दी श्रद्धांजलि
हादसे को एक साल पूरा हो गया है। इस भयानक त्रासदी में केवल एक पैंसेजर विश्वास कुमार रमेश ही जिंदा बचे थे। एक साल बाद भी घटना को याद करते हुए विश्वास डर जाते है और घबराहट महसूस करते हैं, वो डरावनी घटना की यादों से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वो ठीक से सो नहीं पाते।
आपको बता दें 12 जून 2025 को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने गुजरात के अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। उड़ान के महज 32 सेकंड बाद ही प्लने एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल और कैंटीन की बिल्डिंग पर गिर गया। जिसमें सैंकडों लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन हादसे के तुरंत बाद विश्वास की एक तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। तस्वीर में गंभीर रूप से घायल विश्वास खून से सनी टी-शर्ट पहने और हाथ में मोबाइल फोन लिए मलबे से दूर पैदल चलते दिख रहे थे। मौजूदा समय में 39 साल के विश्वास अब ब्रिटेन के लीसेस्टर में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। हादसे में उन्होंने अपने भाई अजय को हमेशा के लिए खो दिया था। हादसे एक साल बाद भी विश्वास का कहना है कि लोग उन्हें जिंदा देखकर खुश होते हैं, लेकिन उनके भीतर का संघर्ष किसी को नजर नहीं आता, वो शारीरिक और मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। यादें उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।
यह भी पढ़े -अहमदाबाद विमान हादसे में पति को खोने वाली महिला ने बताया, 'अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई'
हालांकि ब्रिटेन की एक कानूनी संस्था 'हडजेल सॉलिसिटर्स' विश्वास की मदद के लिए काम कर रही है। यह संस्था उनके मुआवजे और अन्य दावों को लेकर एअर इंडिया के प्रतिनिधियों से निरंतर बातचीत कर रही है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करने के लिए तैयार है।
Created On :   12 Jun 2026 6:43 PM IST








