भारत -चीन संबंध: 6 साल बाद चाइना सदर्न एयरलाइंस की सेवाएं फिर होगी शुरु, 21 सितंबर से मिलेगी ग्वांगझू- दिल्ली के बीच सीधी उड़ान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं दोबारा संचालित होगी, इसकी घोषणा चाइना सदर्न एयरलाइंस ने शनिवार 12 सितंबर को की, यह घोषणा ऐसे समय में हुई, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज 12 सितंबर शनिवार को दोपहर में दिल्ली पहुंचने वाले है। इसकी जानकारी चीन के ग्लोबल टाइम्स की एक पोस्ट से मिली। आपको बता दें ये उड़ान सेवाएं 6 साल तक बंद रहने के बाद फिर से बहाल होने जा रही है। 21 सितंबर 2026 से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच सीधी यात्री उड़ानें फिर से शुरू होगी।
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया चाइना सदर्न एयरलाइंस ने शनिवार को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर नियमित यात्री सेवाएं फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही, छह साल तक बंद रहने के बाद भारत के लिए चाइना सदर्न की सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। एयरलाइन ने कहा कि सेवा फिर से शुरू होने के बाद, वह दक्षिण एशिया में अपने आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर हफ़्ते 100 से अधिक उड़ानें संचालित करेगी।
आपको बता दें कोविड काल में कोरोना महामारी और गलवान घाटी में उपजे सीमा तनाव के चलते साल 2020 से इन उड़ाने सेवाओं को बंद कर दिया गया था। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले यह घोषणा की गई है।
Created On :   12 Sept 2026 11:05 AM IST
Next Story












