आतंकवाद पर प्रहार: UN में 9/11 की बरसी पर अमेरिका ने खोला आतंकवाद का कच्चा-चिट्ठा, लादेन से बगदादी तक का किया जिक्र

UN में 9/11 की बरसी पर अमेरिका ने खोला आतंकवाद का कच्चा-चिट्ठा, लादेन से बगदादी तक का किया जिक्र
9/11 की 25वीं बरसी पर UN में अमेरिका ने लादेन, बगदादी और दूसरे आतंकियों का जिक्र किया है। बैठक में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 9/11 आतंकी हमले को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक खास बैठक हुई। अमेरिका ने इस दौरान दुनिया के बड़े आतंकी चेहरों और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र किया गया। अमेरिकी प्रतिनिधि माइक वॉल्ट्ज ने ओसामा बिन लादेन से लेकर अबू बकर अल-बगदादी तक की बात रखी गई। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान भी उसी बैठक में मौजूद था। पाकिस्तान अभी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है। बैठक में 9/11 के साथ दूसरे बड़े हमलों को भी याद किया गया। वहीं, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से होने वाले आतंकी हमलों का मुद्दा उठाया है।

अमेरिका ने लादेन से बगदादी तक का जिक्र किया

माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कई देशों ने साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने बताया कि इसी कोशिश के दौरान ओसामा बिन लादेन को खोजा गया और ISIS के कब्जे वाले इलाकों को खत्म किया गया। लादेन 9/11 हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। वह पाकिस्तान के ऐब्टाबाद में छिपा हुआ था। मई 2011 में अमेरिकी नेवी सील्स ने गुप्त अभियान चलाकर उसे मार गिराया था।वॉल्ट्ज ने अबू बकर अल-बगदादी और अल-जवाहिरी के मारे जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए हमले और 2005 के लंदन बम धमाकों को भी याद किया।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर लगाए आरोप

बैठक में सुरक्षा परिषद ने पांच साल बाद आतंकवाद पर साझा बयान जारी किया गया और इसमें 9/11 हमले की कड़ी निंदा की गई। परिषद ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी हालत में सही नहीं माना जा सकता। बयान में यह भी कहा गया है कि आतंकवाद को किसी धर्म, देश या समुदाय से जोड़ना सही नहीं है। आतंकी संगठनों को पैसा या किसी तरह की मदद देना भी नियमों के खिलाफ है।

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने अपने देश में हुए हमलों की बात रखी। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन साल में अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद के कारण 4,700 से ज्यादा पाकिस्तानी मारे गए। उन्होंने TTP, BLA और मजीद ब्रिगेड पर अफगानिस्तान से हमले करने का आरोप लगाया।

Created On :   12 Sept 2026 2:39 PM IST

Tags

Next Story