दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के लीडर्स सेशन के दौरान दुनिया भर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बता दिया कि 'ब्रिक्स देशों' के सामने 'जी-7' देश कहां खड़े हैं। उन्होंने मंच से अपने शब्दों के जरिए स्पष्ट कर दिया कि ''पिछले 5 सालों में, दुनिया की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से का योगदान ब्रिक्स देशों ने दिया है, जबकि तथाकथित जी7 यानी 'ग्रेट 7' देशों का योगदान इसमें सिर्फ 29 प्रतिशत रहा है।''
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंच साझा किया। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स देशों की तारीफ करते हुए कहा, "पिछले 5 सालों में दुनिया की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा ब्रिक्स देशों ने पैदा किया है, जबकि तथाकथित जी7 यानी 'ग्रेट 7' का योगदान इसमें सिर्फ 29 प्रतिशत का रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "इस दौरान दुनिया की इकॉनमी में हुई ग्रोथ की बात करें तो हम देखते हैं कि उस ग्रोथ का आधे से ज्यादा हिस्सा ब्रिक्स देशों का रहा है, जबकि जी7 का हिस्सा इसमें सिर्फ 18 प्रतिशत रहा है। ऐसा क्यों है? जवाब आसान है, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी ब्रिक्स देशों में रहती है, इसीलिए उनके पास बहुत ही गतिशील और जीवंत घरेलू बाजार है।"
इसके बाद बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "अभी दुनिया में गहरे और बुनियादी बदलाव हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि जो देश 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन (ब्रिक्स देश) ले रहे हैं। जब मैं 'पुराने' कहता हूं तो हम सभी समझते हैं कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अभी भी बहुत मजबूत पक्ष और अच्छी तरह से विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी और वैज्ञानिक फायदे, वैज्ञानिक स्कूल आदि मौजूद हैं, लेकिन इस समय चीजों का स्वभाव ऐसा है, साथ ही मानवता और अर्थव्यवस्था का स्वभाव भी ऐसा है कि मानो दुनिया हमेशा बदल रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Sept 2026 6:54 PM IST












