- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- भगवां में सिद्धसागर तालाब हुआ...
बड़ामलहरा न्यूज: भगवां में सिद्धसागर तालाब हुआ लबालब, पानी में बच्चों ने शुरू की मस्ती

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/अनुविभाग के भगवां में स्थित ऐतिहासिक सिद्धसागर तालाब लगातार बारिश के चलते लबालब हो जाने के कारण पानी बाहर छलकने लगा है। पॉवर हाउस के नजदीक स्थित यह तालाब लगातार हो रही तेज बारिश के चलते पूरी तरह से भर चुका है और अब उफान की स्थिति में है तालाब का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि उसका पानी बाहर की ओर बहने लगा है। गांव के लोग लगातार तालाब के आसपास पहुंचकर इसके नजारे का आनंद ले रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी तालाब की इस भरी हुई अवस्था को देखने पहुंचे बच्चे जहां तालाब में कूदकर स्नान व खेलकूद में मस्त दिखाई दिए, वहीं लोग इसकी सुंदरता निहारते नजर आए,बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिएः बारिश ने जाएं गांव की प्राकृतिक खूबसूरती को निखार दिया है, वहीं ग्रामीणों के चेहरों पर भी मुस्कान ले आयी है स्थानीय निवासी अरमान अली, उर्फ बॉबी अभय जैन, ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतों में सिंचाई की उम्मीद भी जागी है। गौरतलब है कि यह तालाब न केवल गांव की सुंदरता का केंद्र है, बल्कि सिंचाई और जल संचय के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब जब तालाब उफान पर है, तो पास के कई खेतों में सिंचाई की उम्मीद भी जागी है। हालांकि जल का तेज बहाव कुछ स्थानों पर खतरा भी बन सकता है। इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल सिद्धसागर तालाब का यह दृश्य गांव वालों के लिए आकर्षण और आनंद का केंद्र तो बन ही गया है कि इस बार बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलधार वर्षा हो रही है, जिससे गांव के सारे नदी-नाले और तालाब भर गए हैं। सिद्धसागर तालाब, जो लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति में था, अब पूरी तरह से पानी से लबालब हो चुका है।
Created On :   11 Sept 2026 7:48 PM IST












