बड़ामलहरा न्यूज: वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने मनाई जन्माष्टमी

वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने मनाई जन्माष्टमी
जय कनहैया लाल की के नारे लगाकर खुशियों के साथ जन्माष्टमी मनाई

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ वैश्य महासम्मेलन की जिला जटाशंकर महिला इकाई में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। वैश्य महासम्मेलन जिला जटाशंकर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मालती जैन के निर्देशन में बिजावर तहसील अध्यक्ष के द्वारा जन्माष्टमीपर्व भारी धूमधाम से मनाया गया। मालती जैन ने बताया कि बिजावर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के सहित जन्माष्टमी पर्व को बड़ा ही अनोखे ढंग से मनाया है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ ही यहां पर महिलाओं ने जय कनहैया लाल की ढाई बाबा नंद की के नारे लगाकर खुशियों के साथ जन्माष्टमी मनाई। इस मौके पर वैश्य महासम्मेलन की दो दर्जन से भी अधिक बहनें उपस्थित रहीं।


Created On :   11 Sept 2026 8:10 PM IST

Tags

Next Story