बड़ामलहरा न्यूज: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
काउंसलर गौस अहमद ने बताया कि तनाव, चिंता और दुःख अस्थायी हैं, ऐसी भावनाओं में कोई स्थायी निर्णय न लें।”

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ नगर में संचालित सांदीपनि विद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया गुप्त कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमंत कुमार मरैया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सिविल हॉस्पिटल बड़ामलहरा में एनएचएम की सहयोग से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आईसेक्ट संस्था द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनी स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता

कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं को तनाव, चिंता एवं भावनात्मक समस्याओं को पहचानने, अपनी भावनाओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही काउंसलर गौस अहमद ने बताया कि तनाव, चिंता और दुःख अस्थायी हैं, ऐसी भावनाओं में कोई स्थायी निर्णय न लें।”

छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए उमंग स्वास्थ्य केंद्र एवं मन कक्ष में आने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं 1800-891-4416 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान Mannhit App के बारे में जानकारी देकर छात्राओं को स्वयं का स्व-मूल्यांकन (Self-Assessment) करने के लिए प्रेरित किया गया। जोब ऐड, ऐप/वीडियो के माध्यम से अपनी समस्याओं एवं भावनाओं को समझने तथा आवश्यकता होने पर उचित सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उमंग स्वास्थ्य केंद्र आने की सलाह दी गई।


Created On :   11 Sept 2026 8:33 PM IST

Tags

Next Story