- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- 9 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के 2...
Bada Malhera News: 9 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के 2 वारंटियों को भगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। मारपीट के मामले में 9 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुरुष एवं एक महिला शामिल है। एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय न्याय पथ अभियान अंतर्गत बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना अंतर्गत 9 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण के वारंटी फरार चल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा उक्त मारपीट के प्रकरण के फरार वारंटी कल्ला अहिरवार पिता लूला अहिरवार निवासी ग्राम सिजवाहा एवं केसरबाई अहिरवार पति कल्ला अहिरवार निवासी ग्राम सिजवाहा को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक सत्येंद्र कुमार, महिला आरक्षक रेवती व टीम की भूमिका रही।
Created On :   10 Sept 2026 8:37 PM IST












