World Highest Paid Leader: जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले नेता को जिसने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी को भी छोड़ा पीछे?

जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले नेता को जिसने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी को भी छोड़ा पीछे?
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेताओं की सूची में सबसे शीर्ष पर हो जाएंगे। सरकार के इस फैसले से वोंग की सालाना सैलरी 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर (लगभग 16 करोड़ रूपये) से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर हो जाएगी। जिसके बाद वो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से भी सैलेरी के मामले में कहीं गुना ज्यादा आगे निकल जाएंगे। चलिए जानते हैं पीएम मोदी से उनकी सैलेरी कितनी ज्यादा होगी।

कितनी होगी वोंग की सैलेरी

लॉरेंस वोंग इस समय लगभग 22 लाख सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 16 करोड़ रुपये सालाना वेतन पाते हैं। इस बदलाव के बाद उनका सालाना वेतन बढ़कर 36 लाख सिंगापुर डॉलर हो जाएगा। भारतीय मुद्रा में यह 27 करोड़ रुपये सालाना होगा। इसका मतलब है कि वोंग की सालाना सैलरी में 11 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

कई देश के नेताओं को छोड़ा पीछे

सिंगापुर अपने नेताओं को सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले देशों में शीर्ष पर हैं। सैलरी बढ़ने से पहले भी देश के प्रधानमंत्री का वेतन अमेरिका और अन्य जी-7 देशों समेत कई अन्य देशों के नेताओं की तुलना में काफी ज्यादा था। प्रधानमंत्री वोंग की मौजूदा वेतन देखें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगभग 8 गुना ज्यादा होगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले वोंग को 135 गुना ज्यादा वेतन मिलेगा। ट्रंप इस समय 3.77 करोड़ डॉलर सालाना वेतन पाते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री को सालाना महज ही वेतन मिलता है।

सिंगापुर में प्रधानमंत्री और मंत्रियों की सैलरी लंबे समय से विवाद का विषय रही है। सैलरी बढ़ाने के फैसले की आलोचना हो रही है। हालांकि, सरकार का मानना है कि मंत्रियों को अच्छी सैलरी मिलनी चाहिए जिससे अच्छे लोग राजनीति में आने को प्रोत्साहित हों।

पीएम मोदी की सैलेरी से कितना ज्यादा होगा वेतन

अब बात भारत की करें तो प्रधानमंत्री को हर महीने 1.66 लाख रुपये का वेतन मिलता है। इसके साथ कई जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं, जो उनके पद की जिम्मेदारियों को देखते हुए तय की गई हैं। भारत में प्रधानमंत्री की सैलरी तय करने का अधिकार संसद के पास है। प्रधानमंत्री को सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी और भत्तों के साथ कुछ अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं। मोदी की मासिक सैलरी और भत्तों को आम तौर पर करीब 1.6 लाख रुपये बताया जाता है जो वोंग की सैलरी से 135 गुना कम हैं।

मंत्रियों की वेतन में भी होगी वृद्धि

वोंग के साथ ही देश के उप प्रधानमंत्री की सैलरी भी बढ़ाई जाएगी जिसे 1.87 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.06 मिलियन डॉलर किया जाएगा। वहीं डेप्युटी पीएम की सैलरी 18.7 लाख सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 30.6 लाख सिंगापुर डॉलर (22.94 करोड़ रुपये) हो जाएगी। सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को अपनी वरिष्ठता और पोर्टफोलियो के आधार पर 18 लाख डॉलर (13.5 करोड़ रुपये) से लेकर 28.8 लाख सिंगापुर डॉलर (21.59 करोड़ रुपये) के बीच वेतन दिया जाएगा।

सिंगापुर में आखिरी बार 15 साल पहले मंत्रियों की सैलरी में बदलाव किया गया था। यह देश लगातार दुनिया के सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों में गिना जाता है। वोंग ने कहा कि सैलरी बढ़ाने की सिफारिश एक स्वतंत्र कमेटी ने की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में पद पर मौजूद नेताओं को तुरंत नई सैलरी नहीं दी जाएगी।

Created On :   10 Sept 2026 7:42 PM IST

Tags

Next Story