UK Flight Disruptions: ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी, मचा हड़कंप, 425 फ्लाइट हुईं रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी, मचा हड़कंप, 425 फ्लाइट हुईं रद्द
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के चलते मंगलवार को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानें में देरी हुई। वहीं कई जगह फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के चलते मंगलवार (8 सितंबर) को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानें में देरी हुई। वहीं कई जगह फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 425 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं।

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज के मुताबिक तकनीकी खराबी से फ्लाइट्स के टेक-ऑफ होने में समस्या आ रही थी, अब सिस्टम धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।

इन एयरलाइंस की फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

तकनीकी सिस्टम में खराबी आने से ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, KLM और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित लंदन, मैनचेस्टर, स्कॉटलैंड और बर्मिंघम एयरपोर्ट रहे।

सबसे ज्यादा इजीजेट एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजीटेट की 137, ब्रिटिश एयरवेज की 111, केएलएम की 26, यूरोविंग्स की 22 और रयानएयर की 21 फ्लाइट्स रद्द हुईं।

इजीजेट एयरलाइन की ओर से बताया गया कि सिस्टम में खराबी के कारण पूरे यूरोप में उसकी कुछ फ्लाइट्स ऑपरेट ही नहीं सकीं। वहीं इस समस्या की वजह से एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ और इंतजार बढ़ गया।

हालांकि इस तकनीकी खराबी का एयरपोर्टों पर लैंड होने वाली फ्लाइट्स पर असर नहीं पड़ा। वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी क्यों आई।

Created On :   8 Sept 2026 11:15 PM IST

Tags

Next Story