Pakistan On Masood Azhar: अफगानिस्तान में छुप कर बैठा है मसूद अजहर? पाकिस्तानी दावे पर भड़का तालिबान, इस तरह दिया जवाब

अफगानिस्तान में छुप कर बैठा है मसूद अजहर? पाकिस्तानी दावे पर भड़का तालिबान, इस तरह दिया जवाब
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के मसूद अजहर वाले दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। तालिबान सरकार ने कहा है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में नहीं हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के दावे पर तालिबान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान काफी लंबे समय से कहता आ रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक अफगानिस्तान में छिपकर बैठा हुआ है। इस पर अब अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात से इनकार कर दिया है। अधिकारी ने कहा है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में नहीं है। काबुल ने भी यह कहा है कि उसकी जमीन का इस्तेमाल किसी भी दूसरे देश के खिलाफ हिंसा या आतंकी गतिविधि के लिए नहीं होने दिया जाएगा। यह मामला भी ऐसे वक्त उठा है जब पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों और उनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना हुआ है।

तालिबान ने पाकिस्तान के दावे को नकारा

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि मसूद अजहर उनके देश में मौजूद नहीं है, तालिबान पहले भी ऐसी बात कह चुका है। सितंबर 2022 में उसके एक प्रवक्ता ने अजहर के अफगानिस्तान में होने की खबर को गलत बताया था और काबुल का कहना है कि पाकिस्तान ने भी अजहर के वहां होने की कोई पक्की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी थी। तालिबान ने फिर कहा है कि अफगान जमीन को किसी दूसरे देश के खिलाफ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ कार्रवाई का दबाव

पाकिस्तान का कहना है कि मसूद अजहर मई 2019 में डूरंड रेखा पार करके अफगानिस्तान चला गया था। उसके बाद से वह वहां छिपा हुआ है। हालांकि अफगान सरकार इस बात को नहीं मानती है। बता दें, पाकिस्तान पहले वित्तीय कार्रवाई कार्यबल की निगरानी सूची में भी रह चुका है और 2018 से 2022 के बीच उसे इस सूची में रखा गया था। इसकी बड़ी वजह आतंकवाद के लिए मिलने वाले पैसे को रोकने और आतंकी संगठनों पर कार्रवाई को लेकर चिंता थी। सूची से बाहर आने के लिए पाकिस्तान को कई कदम उठाने पड़े थे और इनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों पर कार्रवाई करना भी शामिल था।

Created On :   9 Sept 2026 4:28 PM IST

Tags

Next Story