भारत-बांग्लादेश संबंध: दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों के बीच ढाका में आईजीआर मीटिंग, सहमति बनी तो अगले महीने से सेवाएं हो सकती हैं शुरु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जल्द ही फिर से ट्रेन सेवाएं बहाल हो सकती है। दोनों ही देशों के बीच आज मंगलवार को इस पर चर्चा होगी। आपको बता दें 2024 में शेख हसीना के पीएम पद से पदस्थ होने और उनकी सरकार के पतन और हिंसक माहौल के चलते दोनों देशों के संचालित रेल सेवाओं को बंद कर दिया था। तब से यह बंद पड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़े -मानवाधिकार संगठन ने बांग्लादेश सरकार से कहा, 'अवामी लीग नेताओं को लंबे समय तक हिरासत में रखना ठीक नहीं'
बांग्लादेश की तरफ से राजशाही को कोलकाता से जोड़ने वाला नए रेल मार्ग प्रस्तावित किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही मैत्री एक्सप्रेस को जमुना पुल के बजाय नवनिर्मित पद्मा पुल से चलाने का भी प्रस्ताव आ सकता है। अधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति बनी तो अगले महीने से सेवाएं फिर स्टार्ट हो सकती हैं। हालांकि, आखिरी डिसीजन दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व को ही लेना होगा।
यह भी पढ़े -लोकतंत्र खत्म करने के लिए हुआ था बंगबंधु एवेन्यू पर हमला, देश के इतिहास का सबसे क्रूर अध्याय शेख हसीना
बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में भारतीय समकक्षों के साथ दो दिवसीय इंटर-गवर्नमेंटल रेलवे मीटिंग (आईजीआरएम) करेंगे। इस बैठक मेंं मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने और नए रूट पर चर्चा हो सकती है। मैत्री एक्सप्रेस ढाका को कोलकाता से, बंधन एक्सप्रेस खुलना को कोलकाता से और मिताली एक्सप्रेस पहले ढाका को न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती थी।
Created On :   8 Sept 2026 11:29 AM IST












