'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच हुई तीखी बहस, बोलीं- 'पूरी दुनिया मुझे जानती है'

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच हुई तीखी बहस, बोलीं- पूरी दुनिया मुझे जानती है
'बिग बॉस 20' के घर आमतौर पर बर्तन, खाना और चाय जैसे रोजमर्रा के काम ही कई बार बड़ी लड़ाई की वजह बन जाते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच रसोई के काम को लेकर तीखी बहस देखने को मिलेगी।

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 20' के घर आमतौर पर बर्तन, खाना और चाय जैसे रोजमर्रा के काम ही कई बार बड़ी लड़ाई की वजह बन जाते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच रसोई के काम को लेकर तीखी बहस देखने को मिलेगी।

चैनल की ओर से साझा किए गए प्रोमो में मैरी कॉम, स्काउटओपी से पूछती हैं कि उसके साथ और किसे बर्तन धोने की ड्यूटी मिली है। पास खड़ी रीति बताती हैं कि बर्तन धोना उनकी ही ड्यूटी है, लेकिन इस समय वह घर के सभी लोगों के लिए चाय बना रही हैं।

रीति कहती हैं, 'मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की, पर अब मैं चाय बना रही हूं।'

इस पर मैरी उनसे पूछती हैं, 'चाय बनाने में कितना समय लगता है?' मैरी का यह सवाल रीति को पसंद नहीं आता और वह उनसे ही चाय बनाने के लिए कह देती हैं। इसके बाद माहौल और गर्म हो जाता है।

रीति, मैरी से कहती हैं, 'मुझे पता है मुझे क्या करना है। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन मेरे बारे में पीठ पीछे बातें मत कीजिए।' रीति की बात सुनकर मैरी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। वह कहती हैं, 'पूरी दुनिया मुझे जानती है। आप कौन हैं, मैं नहीं जानती।'

मैरी का यह जवाब सुनकर रीति गुस्से में कहती हैं कि पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी।

प्रोमो को देखने के बाद लोग यह जानना चाहते है कि दोनों के बीच यह बहस आगे कहां तक जाती है।

'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है और इस बार घर में अलग-अलग क्षेत्रों से आए 16 चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। मैरी कॉम और रीति तिवारी के अलावा कनिका मान, माही विज, कुशाल टंडन, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह यानी स्काउटओपी, रोहेड़ खान, यंग डीएसए और लव गिल भी शो का हिस्सा हैं। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2026 12:53 PM IST

Tags

Next Story