ऑनलाइन स्कैम बांग्लादेश में चीनी, पाकिस्तानी और वियतनामी नागरिकों को हिरासत में लिया गया

ऑनलाइन स्कैम  बांग्लादेश में चीनी, पाकिस्तानी और वियतनामी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
बांग्लादेश पुलिस ने चट्टोग्राम जिले के खुलशी इलाके में एक इमारत पर छापेमारी के दौरान कम से कम 70 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें चीनी, पाकिस्तानी और वियतनामी नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों पर ऑनलाइन स्कैम और जुए में शामिल होने के आरोप हैं।

ढाका, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश पुलिस ने चट्टोग्राम जिले के खुलशी इलाके में एक इमारत पर छापेमारी के दौरान कम से कम 70 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें चीनी, पाकिस्तानी और वियतनामी नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों पर ऑनलाइन स्कैम और जुए में शामिल होने के आरोप हैं।

गुरुवार रात शुरू हुई और कई घंटों तक चली। यह कार्रवाई उस बिल्डिंग में की गई, जिसे कथित तौर पर स्कैम को चलाने के लिए ग्रुप ने किराए पर लिया था। रेड के दौरान, पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए।

बांग्लादेश के अखबार 'द डेली स्टार' से बात करते हुए, खुलशी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी मो. अब्दुर रहीम ने बताया कि विदेशी नागरिकों ने पूरी बिल्डिंग किराए पर ली थी। हिरासत में लिए गए कई लोगों ने दावा किया कि वे लगभग छह सप्ताह पहले वीजा ऑन अराइवल पर बांग्लादेश आए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस यह जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा हैं या नहीं और क्या उनमें से कोई काम के सिलसिले में बांग्लादेश में रह रहा था। उनकी पहचान, राष्ट्रीयता और इन गतिविधियों से कथित संबंधों की भी पुष्टि की जा रही है।

ऑपरेशन से जुड़े एक सूत्र का हवाला देते हुए, 'टाइम्स ऑफ बांग्लादेश' ने रिपोर्ट दी कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को पहले ही विदेशी नागरिकों की बार-बार आवाजाही, बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन और उस जगह पर कथित तौर पर कैसीनो जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह ताजा ऑपरेशन कॉक्स बाजार जिले के एक होटल में रेड के कुछ दिनों बाद हुआ, जिसमें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें पांच चीनी और एक ताइवानी नागरिक शामिल थे।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि यह देश के सबसे बड़े संगठित साइबर-फ्रॉड ऑपरेशन्स में से एक हो सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन छह संदिग्धों पर ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध के आरोप लगाए गए और 4 सितंबर को कॉक्स बाजार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस रेड में लगभग 2,000 आईफोन, दर्जनों लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर जब्त किए गए, साथ ही एक खास तौर पर तैयार की गई सुविधा भी मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सैकड़ों ऑनलाइन पहचान (आइडेंटिटी) चलाने के लिए किया जाता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Sept 2026 10:58 PM IST

Tags

Next Story