BRICS Summit 2026: ईरान से मुलाकात के बाद UAE क्राउन प्रिंस ब्रिक्स समिट छोड़कर वापस लौटे वतन, हूती मोर्चे पर बढ़ा तनाव?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को छोड़कर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वापस अपने वतन लौट गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ चल रहे युद्ध की वजह से वह वापस अपने देश लौटे हैं। इससे पहले खबर मिली थी कि उनकी मुलाकात ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ हुई थी, जिसे कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -‘नेहरू के विजन को आगे बढ़ाता है ब्रिक्स’, जयराम रमेश ने विस्तारित समूह की तुलना बांडुंग सम्मेलन से की
दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद यह पहली मुलाकात थी, जो एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसके अलावा क्राउन प्रिंस की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक हुई थी।
प्रिंस और पेजेश्कियान के बीच चर्चा
ईरानी राष्ट्रपति के साथ हुई इस बैठक के बाद प्रिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही 'तनाव कम करने की कोशिशों, तनाव घटाने और क्षेत्र में स्थिरता लाने के महत्व' पर भी बात की।"
यह भी पढ़े -भारत मंडपम में पीएम मोदी ने दिया भव्य ब्रिक्स गाला डिनर, भारतीय व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत
खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमलों के दौरान ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर लगातार बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनसे दुबई और अबू धाबी में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाहों और कमर्शियल सुविधाओं को नुकसान पहुंचा।
हूतियों ने इन इलाकों पर किया कब्जा
दूसरी तरफ, हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव गहराया हुआ है। शुक्रवार को स्ट्रेट ऑफ अल-मंदेब पर हूतियों ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पेरिम द्वीप पर भी कब्जा कर लिया है। इस वजह से यूरोप के लिए यहां से निकलने वाला रास्ता बंद हो जाएगा। ऐसे में उसके व्यापारिक जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप के केप ऑफ गुड होप से होते हुए निकलना पड़ेगा।
Created On :   12 Sept 2026 10:29 PM IST













