BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में भारत के दांव से तिलमिला उठेगा पाकिस्तान, जिनपिंग ने किया समर्थन

ब्रिक्स में भारत के दांव से तिलमिला उठेगा पाकिस्तान, जिनपिंग ने किया समर्थन
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। ब्रिक्स की बैठक में भारत की ओर से प्रस्तावित साझा घोषणा पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। ब्रिक्स की बैठक में भारत की ओर से प्रस्तावित साझा घोषणा पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। यह साझा घोषणा पत्र चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में स्वीकार किया गया है। लिहाजा, चीन को अपना सबसे बड़ा सहयोगी मानने वाले पाकिस्तान के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है।

भारत के दांव से पाकिस्तान को लगेगा झटका

इस साझा प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बकायदा इसमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते अप्रैल में हुए कायरना आतंकी हमले पर सहयोगी देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है।

ब्रिक्स देशों ने दुनिया में व्याप्त आतंकवाद पर साझा बयान जारी किया है। सभी ने 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की आलोचना की है। बता दें, पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस अपनाने की बात भी सभी सदस्य देशों ने की थी।

बयान में कहा गया, 'हम आतंकवाद की किसी भी घटना को आपराधिक और अनुचित मानते हुए उनकी कड़ी निंदा करते हैं। चाहे उसका मकसद कुछ भी हो। हम 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।'

ब्रिक्स की बैठक में आतंकवाद से निपटने के लिए हुई चर्चा

इसके अलावा इस साझा बयान में कहा गया, 'हम आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इसमें आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवाद के लिए फंडिंग और सुरक्षित ठिकाने शामिल हैं।'

मालूम हो कि, नई दिल्ली में जारी ब्रिक्स समिट के पहले दिन UNCA में बदलाव, ग्लोबल साउथ देशों की आवाजों को सुनना, आर्थिक आधार रखने वाले देशों को स्थायी सदस्यता देना, जैसे मुद्दों को रखा गया। इस प्रस्ताव को दिल्ली घोषणा पत्र 2026 नाम दिया गया है। भारत की तरफ से 10 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसे सर्वसम्मति से मंजर कर लिया गया। पीएम मोदी ने खुद इसकी घोषणा की है। 45 पन्नों का यह ड्राफ्ट ब्रिक्स समिट में स्वीकार किया गया है।

Created On :   13 Sept 2026 12:55 AM IST

Tags

Next Story