Bihar News: खान सर कोचिंग केस के आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के थे भाई, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़े -क्या NDA को समर्थन देने के लिए तैयार TMC के 19 बागी? सोशल मीडिया पर सांसदों की साइन वाली चिट्ठी से अटकलों का बाजार गरम
नेपाल के होटल में हुई मौत
जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह उनकी मौत की खबर सामने आई। शुरुआती रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साथ मौजूद लोगों से पूछताछ
बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव के साथ कुछ अन्य युवक भी होटल में मौजूद थे। नेपाल पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।
पहले भी विवादों में आया था नाम
प्रिंस यादव का नाम खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े विवाद में भी सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन पर पहले भी कोचिंग सेंटर पर हमले का आरोप लगा था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। फिलहाल इस मामले की भी चर्चा फिर से शुरू हो गई है।
Created On :   14 Jun 2026 11:02 AM IST












