Bihar Politics: 'कोई कलाकार दरवाजे पर आएगा तो खाली...' तेज प्रताप यादव ने हीरे के कंगन वाले विवाद पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में हीरे से जड़ा कंगन देने पर गरमाई हुई है। इस पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि कंगन हीरे का हो या चाहे सोने का लोग खुशी से दान करते हैं। बताते चलें कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम में उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सिंगर छोटू छलिया को ये कंगन गिफ्ट किया था। इस मामले में अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की ये प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़े -राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश
इन सवालों के दिए जवाब
पटना में तेज प्रताप यादव से मीडिया ने इस मामले से जुड़ा सवाल किया कि राबड़ी देवी ने कलाकार को हिरे से जड़ा कंगन दिया है। इस पर जेडीयू सवाल उड़े कर रही है। इस पर उनका कहना है, "हीरे का कंगन है या सोने का कंगन है, लोग खुशी में दान करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कोई कलाकार दरवाजे पर आएगा तो खाली हाथ थोड़ी जाएगा। दान कर दिया तो कौन सी बड़ी बात हो गई।" इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि पवन सिंह एमएलसी बन गए है, लेकिन अब चर्चा हो रही हैकि उन्हें मंत्री भी बनाया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा, "उन्हें बधाई है, बनें मंत्री।"
यह भी पढ़े -वृंदावन में तेज प्रताप यादव गोपियों के बीच बासुरी बजाते हुए आए नजर, भगवान श्रीकृष्ण की बजाई ये मधुर धुन
जेडीयू नेता ने क्या उठाए सवाल?
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के दिन ही जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि हीरे का कंगन कहां से आया है? क्या राबड़ी देवी के पास इसका बिल है? उन्होंने अपनी कमाई से खरीदा है। इस मामले में वह ईडी को लेटर लिखेंगे और मांग करेंगे की कि इसका बिल दिखाए। वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी नेता सुनील सिंह ने इस कंगन को आर्टिफिशियल बताया है।
Created On :   13 Jun 2026 11:52 PM IST













