TMC के भीतर क्या हो गई सुलह?: कल्याण बनर्जी के अभिषेक के खिलाफ नरम पड़े रुख, कांग्रेस में शामिल होने वाली अटकलों पर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद वह दो गुटों में बटती हुई दिखाई दे रही है। इससे संबंधित घटनाक्रमों के बीच पार्टी नेताओं में बयानबाजी का दौर जारी है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी को अपने भतीजे के बीच किसी एक को चुनने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद अब अचानक उनके सूर बदलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ताजा बयान में अभिषेक को अपने बेटे के समान बताया है और कहा कि बेटे की गलतियों पर माफ कर देना पिता का कर्तव्य बनता है।
अभिषेक पर अहंकार के लगाए थे आरोप
टीएसमी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि उसमें दरार पड़ गई है। इन खबरों के बीच शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कल्याण बनर्जी का कहना है, "वह मेरे बेटे जैसा है। बेटे की सभी गलतियों को माफ करना पिता का काम है।" इससे पहले उन्होंने अभिषेक पर अहंकार के आरोप लगा थे और पार्टी की परेशानियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।
उनका कहना था, "वह बहुत अहंकारी व्यक्ति हैं। यह समझना होगा कि उनकी वजह से, अभिषेक बनर्जी की वजह से आज पार्टी बर्बाद हो गई है। हमने इसे खो दिया है। हर कोई यही कह रहा है।"
ममता को दिया था ये अल्टीमेटम?
टीएमसी सांसद ने ममता बनर्जी को स्पष्ट अल्टीमेटम दिथा था, "हमें या अभिषेक को चुनें" इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ममता बनर्जी ने अपने भतीजे का साथ दियो तो ऐसे में कोई दूसरा फैसला लेने पर मजबूर हो जाएगा। हालांकि, उनके ताजा बयान से लगा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तरफ उनके रुख नरम पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े -'भाजपा में जाने पर दाग धुल...' TMC टूट में टूट वाले सवाल पूछने पर तेजस्वी यादव ने BJP के खिलाफ दी कड़ी प्रतिक्रिया
क्या TMC कांग्रेस में हो रही शामिल?
कांग्रेस में टीएमसी के शामिल होने वाली अटकलों और बागी सांसदों के एक समूह पर कल्याण बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है, "उन्हें जो करना है करने दीजिए। उन्हें बीजेपी की शरण में रहना होगा। यह सब चाल है। वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास का कारण बताते हैं, लेकिन जो लोग अपने क्षेत्रों का दौरा तक नहीं कर सकते, वे क्या काम करेंगे? जब पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, CM के साथ बातचीत के बाद भी पिछले एक महीने में क्या विकास हुआ है? BJP हमें परेशान कर रही है, पुलिस हमें परेशान कर रही है। पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्ष ने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया है जैसी हम कर रहे हैं। जो 19 सांसद BJP में जा रहे हैं, उन्हें BJP स्वीकार नहीं करेगी।" उन्होंने आगे कहा, "हम कांग्रेस के साथ विलय नहीं कर रहे हैं।"
Created On :   13 Jun 2026 6:41 PM IST








