West Bengal Politics: 'भाजपा में जाने पर दाग धुल...' TMC टूट में टूट वाले सवाल पूछने पर तेजस्वी यादव ने BJP के खिलाफ दी कड़ी प्रतिक्रिया

भाजपा में जाने पर दाग धुल... TMC टूट में टूट वाले सवाल पूछने पर तेजस्वी यादव ने BJP के खिलाफ दी कड़ी प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा। नतीजे जारी होने से ही टीएमसी पर ग्रहण सा लग गया था।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा। नतीजे जारी होने से ही टीएमसी पर ग्रहण सा लग गया था। इसके कुछ ही दिन बाद पार्टी में टूट की खबरें मिली और दो गुटों में बट गई है। इस मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।

इन सवालों के दिए जवाब

तेजस्वी यादव गुरुवार की शाम कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उनसे मीडिया ने पूछा कि क्या ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है? इसके साथ ही पूछा के टीएमसी के 20 सांसद एनडीए को समर्थन दे रहे हैं। इस बात की चर्चा हो रही है कि टीएमसी कांग्रेस में चली जाएगी। इन सवालों पर उनका कहना है, "देखिए ये बीजेपी के काम करने का तरीका है। डराकर, लालच में, लोगों को धमकाना, तोड़ना, उनकी राजनीति रही है।"

BJP पर किया वार

आरजेडी नेता ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "एजेंसी का दुरुपयोग करते हैं। ईडी, सीबीआई, एनआईए, इन सबका दुरुपयोग करती है। भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे भी टीएमसी से आए हैं। उनको तो उनको पूरी दुनिया ने पैसा लेते हुए देखा है, तो भाजपा में जाने पर दाग धुल जाते हैं। जो लोग भाजपा के खिलाफ बोलते थे और जिसको भाजपा क्या-क्या नहीं कहा करती थी।"

उनसे ये सवाल भी पूछा गया कि अभी देखा जा रहा है कि जितने भी सांसद यह कह रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी का रवैया ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि ये सब बहाना बयाना जा रहा है। साथ ही कहा कि कुछ लोग लालच में आ गए हैं और कुछ डरे हुए हैं।

Created On :   11 Jun 2026 9:59 PM IST

Tags

Next Story